रामगढ़, अगस्त 30 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- उपायुक्त ने धावकों के साथ दौड़ लगाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साहप्रतियोगिता का आयोजन पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड तथा जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सिदो-कान्हू स्टेडियम में जिला स्तरीय फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रामगढ़ विधायक ममता देवी, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी एवं उपायुक्त ऋतुराज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और गुब्बारे छोड़कर की गई। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक ममता देवी ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, ...