Ramgarh News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर अग्रसेन में बॉलीबॉल प्रतियोगिता
रामगढ़, अगस्त 29 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर शिक्षकों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर विद्यालय में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने दमदार प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मदर टेरेसा हाउस ने सीवी रमन हाउस को फाइनल के रोमांचक मुकाबले में पराजित कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ रहने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.