Ramgarh News: राशन वितरण की निगरानी के साथ शिकायतों का करें त्वरित निष्पादन :उपायुक्त
रामगढ़, सितम्बर 25 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला आपूर्ति एवं जिला सहकारिता कार्यालय की योजनाओं और कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान उपायुक्त ने दोनों विभागों की योजनाओं की प्रगति, निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि और लंबित कार्यों की जानकारी ली।जिला आपूर्ति कार्यालय की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने जन वितरण प्रणाली के लाभुकों को निर्धारित मात्रा में समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने राशन वितरण की नियमित निगरानी करने और पात्र लाभुकों को खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने को कहा। जन वितरण प्रणाली से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने का भी निर्देश दिया। जिला सहकारिता कार्यालय की समीक्षा में सहकारी समितियों के कार्यों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.