Ramgarh News: राशन कार्डधारियों का ऑफलाइन जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग
रामगढ़, अगस्त 11 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि। मांडू चट्टी पंचायत की मुखिया अनीता देवी ने राशन कार्डधारियों का जाति प्रमाण पत्र ऑफलाइन निर्गत कराने की मांग को लेकर अंचलाधिकारी (सीओ) को आवेदन सौंपा है। आवेदन के माध्यम से उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की समस्या को देखते हुए जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए सरल प्रक्रिया अपनाने की मांग की है। मुखिया ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के कई गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के पास जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है। इसके कारण पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है। वहीं, कई योजनाओं के लिए राशन कार्डधारियों से जाति प्रमाण पत्र की मांग की जा रही है।उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र के अभाव में जरूरतमंद परिवार सरकारी सुविधाओं से वंचित न रह जाएं, इसके लिए प्रशासन को पहल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.