रामगढ़, अक्टूबर 18 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। रावण दहन समिति पीटीपीएस के तत्वावधान में रविवार को रावण दहन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि विजयादशमी के पावन अवसर पर 20 अक्टूबर को रामनवमी अखाड़ा, कोतो में भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन होगा। साथ ही आकर्षक आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। समिति के संयोजक जय प्रकाश सिंह ननकी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। रावण दहन भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, जो हमें सत्य, सदाचार एवं मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मौके पर अध्यक्ष अजय तिवारी, सचिव राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष सुमन सिंह, रंजय कुमार, सपन दास, अखिलेश आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे। यह भी...