Ramgarh News: रामगढ़-बोकारो मार्ग में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, एक महिला की मौत, कई घायल
रामगढ़, जुलाई 15 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि । रजरप्पा थाना क्षेत्र के रामगढ़-बोकारो मार्ग, एनएच 23 सोढ मोड़ के समीप बुधवार को लगभग आठ बजे रात एक 16 चक्का ट्रक ने रामगढ़ की ओर से आ रहे ऑटो जेएच 24ई 9427 को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में बैठी गोला, कोया गांव की महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बच्चे सहित आधे दर्जन लोग गंभीर घायल हो गए। टक्कर के बाद ऑटो में बैठे बच्चे और महिलाओं की रोने और चीख-पुकार से सड़क पर अफरा-तफरी मच गया। आसपास के लोग बीच-बचाव में जुट गए। 108 एंबुलेंस और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मृतक महिला का बेटा भी ऑटो में सवार था, अपनी की मौत से फफक फफकर रो रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.