रामगढ़, अगस्त 2 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि । चितरपुर प्रखंड के कुंदरूकलां निवासी सह आजसू के वरिष्ठ नेता रामगढ़ पार्षद धनेश्वर महतो उर्फ डीएम के पिता तिलक महतो 78 वर्ष का शनिवार को निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। जिनका इलाज रांची कांके स्थित कैंसर अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान अस्पताल में ही उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार को ही उनका अंतिम संस्कार दामोदर नदी तट पर किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: पेटरवार के गद्दावर नेता दिवंगत प्रदीप के पिता का 108 वर्ष की उम्र में निधन उनके निधन पर कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में गिरि...