Ramgarh News: रामगढ़ उत्पाद विभाग का छापा, 40 लीटर अवैध शराब जप्त
रामगढ़, नवम्बर 3 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि सहायक आयुक्त उत्पाद, रामगढ़ के निर्देशानुसार मंगलवार को उत्पाद बल द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर रजरप्पा थाना अंतर्गत बारलोंग, बुध बाज़ार, फणिकपुर तथा छोटकी लारी में छापामारी की गई। छापामारी में कुल करीब 40 लीटर अवैध चुलाई शराब तथा करीब 100 किलोग्राम फर्मेंटेड जावा महुआ बरामद हुआ। छापामारी दल के आने की भनक लगते ही अवैध चुलाई शराब बेचने तथा बनाने वाले आरोपी घटनास्थल से पहले ही फरार हो गए। इस कार्य में संलिप्त आरोपियों की पहचान करते हुए उनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अग्रतर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान उत्पाद बल ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने उत्पाद विभाग लगातार कारवाई कर रहा है। बीते महीनों में अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर अवैध शराब जब्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.