रामगढ़, अगस्त 6 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ के तत्वावधान में गुरुवार को सदर अस्पताल, रामगढ़ में स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवजात शिशुओं, माताओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना, गर्भवती और धात्री माताओं को सही जानकारी उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने उपस्थित महिलाओं को जन्म के प्रथम घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान कराने, पहले छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने और दो वर्ष या उससे अधिक समय तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के लाभों की विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Garhwa News: स्तनपान से स्वस्थ पीढ़ी का संकल्प, महिलाओं को दिलाई गई शपथ साथ ही स्त...