Ramgarh News: रामगढ़ विद्युत आपूर्ति अंचल में 24 घंटे संचालित होगा जन समस्या निवारण केंद्र, तीन पालियों में कर्मचारियों की तैनाती
रामगढ़, जुलाई 18 -- Ramgarh News: रामगढ़,निज प्रतिनिधि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति अंचल, रामगढ़ ने उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जन समस्या निवारण केंद्र को 24 घंटे संचालित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, जन समस्या निवारण केंद्र सोमवार से शनिवार तक तीन पालियों में संचालित होगा। पहली पाली सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक और तीसरी पाली रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक चलेगी। केंद्र में प्राप्त होने वाली बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। आदेश के अनुसार, शिकायत दर्ज कराने के लिए उपभोक्ता जन समस्या निवारण और वितरण केंद्र के दूरभाष संख्या 06553-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.