रामगढ़, अक्टूबर 22 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि दीपावली पर्व के अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की रामगढ़ शाखा की ओर से भव्य दिवाली मेला का आयोजन किया गया है। मेले में लोगों को खरीदारी, खान-पान और मनोरंजन का संगम देखने को मिलेगा। समिति की अध्यक्ष रिद्धि जैन ने बताया कि दिवाली मेले का आयोजन 25 अक्टूबर को मारवाड़ी धर्मशाला, चट्टी बाजार, रामगढ़ में किया जाएगा। मेले का आयोजन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक होगा। मेले का विधिवत उद्घाटन दोपहर 12. 30 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ की स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ सांत्वना सरण उपस्थित रहेंगी। समिति की ओर से दीपावली के उत्सवी माहौल को ध्यान में रखते हुए मेले को आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है। मेले में खरीदारी के साथ खान-पान और मनोरंजन के विभिन्न आक...