Ramgarh News: रामगढ़ में 13 अक्टूबर को सजेगी भव्य डांडिया नाइट, आठ कलाकार बिखेरेंगे जलवा
रामगढ़, अक्टूबर 11 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि मारवाड़ी युवा मंच रामगढ़ कैंट शाखा और मारवाड़ी युवा मंच चेतना शाखा के संयुक्त तत्वावधान में 13 अक्टूबर को रामगढ़ स्थित सिद्धिविनायक बैंक्वेट में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। शाम छह बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में संगीत, डांडिया और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न शहरों से आठ कलाकार रामगढ़ पहुंचेंगे। इनमें प्रयागराज की अंकिता हेमराजनी, शहडोल के पंकज मोटवानी और प्रयागराज की सोनी द्विवेदी प्रमुख रूप से शामिल हैं। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों से उत्सव का माहौल और भी खुशनुमा होगा। कार्यक्रम में डांडिया और संगीत के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद मिलेगा। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: बॉलीवुड सिंगर कनक और आलोक के संग आज झूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.