रामगढ़, जुलाई 20 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि ब्रज गोपिका सेवा मिशन, रामगढ़ के तत्वावधान में गणक मैरिज परिसर में राधा नगरी से पधारे परम पूज्य डॉ स्वामी युगल शरण का भव्य और श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया। उनके आगमन पर पूरा परिसर आध्यात्मिक उल्लास और भक्ति के वातावरण से सराबोर हो उठा। प्रातःकाल सूर्य की पहली किरणों के साथ ही गणक मैरिज हॉल का प्रांगण बैंड-बाजों की मधुर धुनों से गूंज उठा। सेवा मिशन की महिलाओं ने स्वामी पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया, वहीं झारखंडी लोक परिधानों में सुसज्जित बहनों ने नागपुरी और संथाली स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को अद्भुत और अविस्मरणीय बना दिया। साधक-साधिकाओं के इस स्वागत नृत्य ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मंद-मंद मुस्कान के साथ प्रवचन कक्ष में पहुंचे डॉ. स्वामी युगल शरण ने सभी श्रद्...