रामगढ़, जुलाई 14 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि झारखंड सेवा समिति की ओर से मंगलवार को नया बस स्टैंड के समीप स्थित छावनी जनरल अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, उपायुक्त ऋतुराज, छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह और सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के अध्यक्ष अमित सिन्हा ने किया। आयोजन में रामगढ़ छावनी परिषद, सदर अस्पताल रामगढ़, जमालटा रामगढ़, मेदांता हॉस्पिटल रांची और रामप्यारी हॉस्पिटल का सहयोग रहा। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार रामगढ़ में जल्द मेडिकल कॉलेज की स्थापना करेगी, जिससे जिले के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी। इलाज के लिए बाहर नही...