रामगढ़, जुलाई 10 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। मेन रोड स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में पिछले लगभग एक माह से परम पूज्य आचार्य भगवंत वसुनंदी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री 108 पुण्यानंद महाराज और मुनिश्री शुभानंद महाराज ससंघ का मंगल प्रवास श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में जारी है। पूज्य मुनिसंघ के सानिध्य में प्रतिदिन विविध धार्मिक अनुष्ठान और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे समस्त जैन समाज में धर्म प्रभावना का वातावरण बना हुआ है। जैन समाज के सचिव योगेश सेठी ने बताया कि मुनिसंघ का सानिध्य समाज के लिए सौभाग्य और भाग्योदय का प्रतीक है। उनके सानिध्य में समाज का प्रत्येक श्रद्धालु भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती धार्मिक जागृति और धर्म प्रभावना को देखते हुए क...