रामगढ़, जुलाई 28 -- Ramgarh News: रामगढ़। रामगढ़ जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत गणना प्रपत्रों के वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य मंगलवार को निर्धारित समय सीमा के साथ समाप्त हो गया। अभियान के दौरान 22-बड़कागांव और 23-रामगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए और प्राप्त प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया। अभियान समाप्त होने के बाद भी जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में करीब 1.35 लाख मतदाताओं का डिजिटाइजेशन नहीं हो सका। इनमें ऐसे मतदाता शामिल हैं जो वर्तमान में संबंधित क्षेत्र में नहीं रह रहे हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है अथवा वे किसी अन्य स्थान पर स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए हैं।

मतदाता सूची का अद्यतन जिला प्रशासन ने बताया कि जिन मतदाताओं का डिजिटाइजेशन नहीं हो ...