रामगढ़, जुलाई 23 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। सामाजिक संगठन रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति ने गुरुवार को अपना 10वां स्थापना दिवस सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनहित के संकल्प के साथ उत्साहपूर्वक मनाया। वार्ड संख्या-08 स्थित रानी सती दादी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समिति ने लगभग 170 गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया। साथ ही फलदार और छायादार पौधों का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि 23 जुलाई 2016 को रामगढ़ के समग्र विकास, जनहित के मुद्दों और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से समिति की स्थापना की गई थी, जिसे वर्ष 2020 में पंजीकृत कराया गया।

समिति की प्रमुख उपलब्धियां उन्होंने बताया कि ...