Ramgarh News: रामगढ़ नगर परिषद में कथित भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
रामगढ़, जुलाई 25 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के रामगढ़ जिला सचिव रवि कुमार ने रामगढ़ नगर परिषद में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और प्रशासनिक मनमानी की उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच कराने की मांग को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में रवि कुमार ने आरोप लगाया कि नगर परिषद में लंबे समय से वित्तीय, प्रशासनिक और प्रक्रियागत अनियमितताओं की शिकायतें संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाई जाती रही हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो जनहित में आंदोलन शुरू किया जाएगा। नगर परिषद के सभी स्थायी, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का रोस्टर सार्वजनिक करने, तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी के कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.