रामगढ़, अगस्त 30 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रांगण में पूर्व राज्य कर अपर आयुक्त सुनील कुमार चौधरी के नए कार्यालय का शुभारंभ शनिवार को गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यालय शुभारंभ समारोह में रामगढ़ चैम्बर के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों सहित शहर के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर श्री चौधरी को नए कार्यालय के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।

समारोह की प्रमुख बातें समारोह के दौरान उपस्थित सदस्यों ने कहा कि सुनील कुमार चौधरी का प्रशासनिक अनुभव, कार्यकुशलता और सामाजिक सरोकार रामगढ़ क्षेत्र के लिए सदैव उपयोगी रहा है। रामगढ़ चैम्बर के प्रांगण में उनके नए कार्यालय का प्रारंभ होना चैम्बर परिवार के लिए भी प्रसन्नता और गौरव का विषय है। इस अवसर पर रामगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्...