Ramgarh News: रामगढ़ गौशाला में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित, गौ चिकित्सकों का हुआ सम्मान
रामगढ़, जुलाई 7 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि मारवाड़ी युवा मंच चेतना शाखा की ओर से मंगलवार को रामगढ़ गौशाला में गौसेवा और जीव-दया को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंच के दिवंगत प्रांतीय अध्यक्ष स्वर्गीय विनय जालान और पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष स्वर्गीय अभिषेक अग्रवाल की पावन स्मृति को समर्पित था। कार्यक्रम के तहत गौ भोजन सेवा, गौ चिकित्सा सेवा और गौ चिकित्सकों के सम्मान का आयोजन किया गया। गौ भोजन सेवा के अंतर्गत बेसहारा गौ माताओं को हरा चारा, पत्तागोभी और एक क्विंटल तरबूज खिलाकर उनकी सेवा की गई। वहीं, गौ चिकित्सा सेवा के तहत बीमार और दुर्घटनाग्रस्त गौ माताओं के उपचार के लिए आवश्यक दवाइयां और इंजेक्शन उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम के दौरान मूक पशुओं की निस्वार्थ सेवा में जुटे गौ चिकित्सकों को पौधा भेंट कर ओर पटक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.