रामगढ़, अक्टूबर 25 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ कैंट दशहरा समिति की समीक्षा सह सम्मान बैठक रविवार, को स्वर्णकार धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में समिति के अध्यक्ष रंजन सिंह उर्फ नेताजी की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। वर्षों बाद समिति की समीक्षा बैठक में हिसाब-किताब सार्वजनिक किए जाने पर उपस्थित पदाधिकारियों और संरक्षकों ने अध्यक्ष की पहल की सराहना की। बैठक में समिति के अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष निर्धारित करने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिस पर उपस्थित पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से सहमति जताई। कार्यक्रम के दौरान रावण दहन के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष रंजन सिंह ने आयोजन की सफलता का श्र...