Ramgarh News: रामगढ़ के प्रधान न्यायाधीश राजीव आनंद का तबादला गढ़वा के बने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश
रामगढ़, अक्टूबर 10 -- Ramgarh News: रामगढ़ के प्रधान न्यायाधीश राजीव आनंद का तबादला, गढ़वा के बने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामगढ़, एक प्रतिनिधि।झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य के कई न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है। इसके तहत रामगढ़ कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजीव आनंद का तबादला गढ़वा कर दिया गया है। उन्हें गढ़वा का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उच्च न्यायालय की ओर से जारी अधिसूचना के आलोक में राजीव आनंद को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इस संबंध में उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से अधिसूचना जारी कर संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक सूचना भेज दी गई है। यह भी पढ़ें- Jamtara News: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के स्थानांतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.