रामगढ़, सितम्बर 3 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा पटेलनगर स्थित प्ले स्कूल अनमोल बचपन में गुरुवार को जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसकी शुरुआत भगवान श्रीराधा-कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान नन्हे-मुन्हे बच्चे राधा, कृष्ण और गोपियों के आकर्षक रूप में सजकर पहुंचे। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा, कृष्ण लीला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। राधा-कृष्ण की जोड़ियों ने मटका फोड़ प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अलावा बच्चों ने विभिन्न गीतों पर मनमोहक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों व अतिथियों का मन जीत लिया। निदेशक अवधेश सिंह ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने का उद्देश्य उनके सर्वांगीण वि...