Ramgarh News: राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दीक्षा वर्मा ने लहराया परचम, विद्यालय में हुआ सम्मान
रामगढ़, अक्टूबर 28 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि श्री कृष्ण विद्या मंदिर की कक्षा चौथी ब की छात्रा दीक्षा वर्मा ने खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए नौवीं मिनी झारखंड राज्य वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026-27 में स्वर्ण पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। दीक्षा की सफलता ने यह साबित कर दिया कि लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर कम उम्र में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। 23 से 25 अक्टूबर तक दुमका में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन, दुमका ने झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में किया था। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर दीक्षा ने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया और विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्रा की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.