रामगढ़, नवम्बर 21 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। अग्रसेन डीएवी पब्लिक स्कूल भरेचनगर की छात्राओं ने राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ऊर्जा संरक्षण विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में राज्यभर के 12,706 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा सृष्टि पंडित ने राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें 30 हजार रुपये का चेक, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।वहीं, कक्षा नौवीं की खुशी कुमारी और सातवीं की मीठी कुमारी ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। दोनों को दो-दो हजार रुपये का चेक, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन दामोदर घाटी निगम की ओर से रांची के डोरंडा स्थित पलाश सभागार में किया गया था। मुख्य अतिथि ऊर्जा विभाग...