Ramgarh News: राजेन्द्र नगर पूजा पंडाल में सिंदूर खेला
रामगढ़, अक्टूबर 22 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। नवरात्रि के अवसर पर वेस्ट बोकारो के राजेन्द्र नगर स्थित पूजा पंडाल में गुरुवार को सिंदूर खेला का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख, समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की। सिंदूर खेला के दौरान पूजा पंडाल का माहौल भक्तिमय और उत्सवपूर्ण रहा। पारंपरिक परिधान में पहुंचीं महिलाओं ने मां दुर्गा की आराधना की और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने मां दुर्गा से परिवार की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। सिंदूर खेला बंगाली समुदाय की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में से एक है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: सिंदूर खेला कर महिलाओं ने न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.