Ramgarh News: राजेंद्र नगर दुर्गा-काली पूजा समिति का पुनर्गठन
रामगढ़, सितम्बर 2 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। राजेंद्र नगर स्थित श्री श्री दुर्गा एवं काली पूजा मंडप में मंगलवार को श्री श्री दुर्गा एवं काली पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गा एवं काली पूजा की तैयारियों पर चर्चा के साथ समिति का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से पुरानी समिति पर दोबारा विश्वास जताते हुए उसे पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई। इसमें अनिल महतो को सचिव और अनिल सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य अतिथि संजय डे, चीफ क्यू-एसईबी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत बबन झा के स्वागत भाषण से हुई। इस दौरान राजेंद्र कुमार सिंह ने विगत वर्ष का आय-व्यय एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। इसके बाद पुरानी समिति को भंग कर नई समिति के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.