रामगढ़, अगस्त 20 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। कांग्रेस जिला अल्पसंख्यक और रामगढ़ वार्ड 8 कमेटी ने संयुक्त रुप से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती माई गई। वार्ड नं 8 के अध्यक्ष एवं जिला अल्पसंख्यक कमेटी के सचिव अधिवक्ता अनमोल सिंह आनंद ने बताया कि राजीव गांधी ने देश में कंप्यूटर और संचार क्रांति की नींव रखी और युवाओं के भविष्य को नई दिशा दी। कार्यक्रम में राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके देश हित में किए गए कार्यों को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में जिला अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष बन्नी गांधी, वार्ड प्रभारी आसिफ इकबाल, नगर अध्यक्ष बलराम साहू, मंडल अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल, कांग्रेस सेवा दल से जय के अग्रवाल, वार्ड-8 सचिव जसकीरत सिंह आदि मौजूद ...