रामगढ़, सितम्बर 14 -- Ramgarh News: राजस्व उपनिरीक्षक संघ रामगढ़ की नई कार्यकारिणी गठित रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ अंचल अंतर्गत हल्का संख्या तहसील भवन में रविवार को झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ, रांची जिला शाखा रामगढ़ की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ के राज्य स्तर के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मुख्य रूप से संघ के मुख्य संरक्षक भरत सिन्हा, महामंत्री चंद्रदीप गांधी, राजकुमार सहित रामगढ़ जिले के राजस्व उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार, कल्याण नायक, कन्हैया कुमार, आनंद कुमार, अमित लोहरा एवं सुखदेव कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने एवं राजस्व उपनिरीक्षकों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

नई कार्यकारिणी का गठन इसके पश्चात सर्वसम्मति से राजस्व उपनिरीक्षक संघ रामगढ़ जिला शाखा की ...