रामगढ़, नवम्बर 2 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम, रांची के स्टेट फेंसिंग सेंटर में रविवार को ओपन फेंसिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रांची, रामगढ़, लोहरदगा और गढ़वा जिले के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, कौशल और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रांची जिला टीम ने सर्वाधिक पदक जीता। रामगढ़ जिला टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि लोहरदगा और गढ़वा जिला टीम क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड फेंसिंग एसोसिएशन (जेएफए) के महासचिव उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पार्षद कुमार, विश्वजीत सिंह, डीपीएस स्कूल रांची के खेल प्रभारी तथा जेएफए के करमवीर उरांव शा...