रामगढ़, जुलाई 9 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद रमेन्द्र कुमार से मिलकर नए जीएम रंजय सिन्हा ने उनका सम्मान किया। रमेन्द्र कुमार के आवास पर गुरुवार की सुबह पहुंचे जीएम रंजय सिन्हा ने अंगवस्त्र ओढ़कर और पुष्प गुच्छ देकर यह सम्मान किया। इस दौरान जीएम ने बरका-सयाल के उत्थान और समृद्धि को लेकर रमेन्द्र कुमार से मंत्रणा की। कहा गया कि यह नए जीएम की शिष्टाचार मुलाकात थी। रमेन्द्र कुमार ने कहा कि बरका-सयाल क्षेत्र को उत्पादन के साथ-साथ श्रमिकों के हितों, सुरक्षा और जनसरोकारों को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए महाप्रबंधक बरका-सयाल की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। महाप्रबंधक रंजय सिन्हा ने रमेन्द्र कुमार को आश्वस्थ किया कि बरका-सयाल की प्रगति, श्रमिक हित सबों के तालम...