रामगढ़, सितम्बर 25 -- Ramgarh News: रजरप्पा में भेड़ा-दामोदर उफान पर, नदियों का जलस्तर बढ़ा, अलर्ट जारी दुलमी, निज प्रतिनिधि रजरप्पा स्थित सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर प्रक्षेत्र में भारी बारिश के कारण दामोदर और भेड़ा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

नदियों का जल स्तर लगातार तीन दिनों से हो रहे मूसलाधार बारिश की वजह से दोनों नदियां उफान पर है। जिससे संगम स्थल पर पानी का रौद्ररूप देखने को मिल रहा है। नदियों में आई बाढ़ के कारण प्रसिद्ध तांत्रिक घाट पूरी तरह से पानी में डूबने वाला है। आसपास के निचले हिस्से जलमग्न हो गये हैं। जिससे दुकानदारों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों व श्रद्धालुओं से नदी की तेज बहाव के पास न जाने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

मंदिर की स्थिति लगातार बारिश के बावजूद मां छिन...