Ramgarh News: रजरप्पा मंदिर के विकास पर पर्यटन सचिव का बड़ा ऐलान-
रामगढ़, सितम्बर 26 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि झारखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर पर्यटन विभाग ने महत्वपूर्ण पहल के संकेत दिए हैं। शनिवार को झारखंड पर्यटन सचिव मुकेश कुमार अपने परिजनों के साथ मां छिन्नमस्तिका के दरबार पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर का जायजा पूजा-अर्चना के बाद पर्यटन सचिव ने मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान रामगढ़ डीडीसी सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहे।
सौंदर्यीकरण की योजना पत्रकारों से बातचीत में पर्यटन सचिव मुकेश कुमार ने रजरप्पा मंदिर के सौंदर्यीकरण को लेकर जल्द कार्य शुरू किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंदिर क्षेत्र को और अधिक आकर्षक एवं सुविधायुक्त बनाने की दिशा में काम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.