रामगढ़, नवम्बर 2 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि सीसीएल की रजरप्पा परियोजना के अंतर्गत ब्लॉक-2 खदान को चालू करने की दिशा में आवश्यक प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में धावैया गांव में भूमि संबंधी अभिलेखों व वंशावलियों का सत्यापन हेतु ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा की अध्यक्षता मुखिया ने किया। जबकि ग्रामसभा में गोमिया अंचल अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामसभा में धावैया गांव से 10 वंशावलियों की जांच किया गया। जिसमें तीन वंशावली ही सही पाया गया।शेष सात वंशावलियों के मामलों में आपसी विवाद, दस्तावेजों के सत्यापन तथा आवश्यक त्रुटियों का निराकरण के लिए आगे की जांच अपेक्षित है। ग्रामसभा में वंशावली सत्यापन, लगान रशीद व मुआवजा तथा नियोजन की पात्रता से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान स्पष्ट किया गया कि किसी व्यक्ति...