रामगढ़, अगस्त 29 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि । दुलमी प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सह कांग्रेस प्रवक्ता एवं मीडिया चेयरमैन सुधीर मंगलेश ने भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के प्रतीक इस पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए बहनों को उपहार स्वरूप पौधा भेंट किया। इस अवसर पर सुधीर मंगलेश ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने का पर्व नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है। आज पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के विशेष अवसरों पर पौधारोपण करने का संकल्प लेना चाहिए। सुधीर मंगलेश ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ हम सभी प्रकृति की रक्षा का भी संकल्प लें और अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित एवं सुंदर झारखंड ...