Ramgarh News: रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए झारखंड सेवा समिति का जागरूकता अभियान, लोगों से रक्तदान की अपील
रामगढ़, जुलाई 12 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि झारखंड सेवा समिति ने रविवार को आगामी 14 जुलाई को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रामगढ़ के सुभाष चौक के समीप व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान समिति के सदस्यों ने लोगों को रक्तदान के महत्व से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की। समिति की ओर से नया बस स्टैंड के निकट स्थित छावनी जनरल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर के आयोजन में रामगढ़ छावनी परिषद, सदर अस्पताल रामगढ़, जमालटा रामगढ़ और मेदांता हॉस्पिटल, रांची का सहयोग प्राप्त है। अभियान का नेतृत्व कर रहे झारखंड सेवा समिति के अध्यक्ष अमित सिन्हा ने कहा कि आज भी कई जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध नहीं होने के कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.