रामगढ़, अगस्त 22 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रक्तदान शिविर में छात्राओं की भागीदारी सराहनीय है। रक्तदान के प्रति अब जेन-जी में जागरूकता बढ़ी है और युवा वर्ग इस मानवीय कार्य के लिए आगे आ रहा है। यह बात रामगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन अनुप कुमार उर्फ बाबू साहेब ने शुक्रवार को रामगढ़ महाविद्यालय परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान कही। रामगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी और रामगढ़ महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में करीब 21 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रामगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी और रामगढ़ महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, को रामगढ़ महाविद्यालय के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय के शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों, छात्राओं और समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। करीब 21...