Ramgarh News: रंजन सिंह सर्वसम्मति से बने रामगढ़ कैंट दशहरा समिति के अध्यक्ष
रामगढ़, अगस्त 30 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री श्री रामगढ़ कैंट दशहरा समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को साहू धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक में आगामी दशहरा आयोजन को लेकर समिति के अध्यक्ष पद के लिए आपसी सहमति से रंजन सिंह के नाम पर मुहर लगाई गई। उन्हें सर्वसम्मति से समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के निवर्तमान अध्यक्ष दीपक सोनकर ने की। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए समिति के समक्ष रंजन सिंह और विजय जायसवाल के नाम प्रस्तावित किए गए थे। इस पर समिति के पदाधिकारियों ने विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि समिति की एकता और आपसी सौहार्द को बनाए रखते हुए दोनों प्रस्तावित सदस्यों से आपसी बातचीत कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाए। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मुरहू में गणपति महोत्सव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.