रामगढ़, नवम्बर 7 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। राजकीय मध्य विद्यालय सयाल में दीपावली के अवसर पर छात्राओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने इसमें अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक कला-कौशल का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने आकर्षक रंगों और सुंदर कलाकृतियों के माध्यम से अपनी हुनर को दिखाया। इसमें कक्षा आठवीं की अलिसा और सन्ना की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आशा और प्रियांशु की टीम दूसरे तथा प्रतिमा की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को क्रमशः 100, 75 और 50 रुपये नकद पुरस्कार के साथ टॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसमें निर्णायक की भूमिका में पेंटर दीपक, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव रंजन, श्रीकांत प्रसाद, अनिता सिन्हा, कुमकुम कामिनी, तमन्ना प्रवीण, दीपनारायण राम और ओम प्रकाश ...