रामगढ़, अक्टूबर 6 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। कोतो पंचायत में विकास योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया निधि सिंह को आमंत्रित नहीं किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई है। प्रेस बयान जारी कर मुखिया ने विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाई है। कहा कि पंचायत क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके बावजूद पंचायत में योजनाओं के शिलान्यास जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया को सूचना तक नहीं देना जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा है।उन्होंने कहा कि पंचायत की जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है। उन्होंने उपायुक्त से इस गंभीर विषय पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...