Ramgarh News: योगेंद्र साव के निष्कासन के खिलाफ कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने किया प्रदर्शन
रामगढ़, अक्टूबर 16 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की पतरातू प्रखंड कमेटी ने शुक्रवार को भदानीनगर स्थित मतकमा चौक पर झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव को कांग्रेस से निष्कासित किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पार्टी आलाकमान से निष्कासन के आदेश को वापस लेने की मांग की। प्रखंड अध्यक्ष बारीक अंसारी ने कहा कि योगेंद्र साव ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को सींचने का काम किया है। ऐसे में उन्हें पार्टी से निष्कासित करना उचित नहीं है। उन्होंने पार्टी आलाकमान से योगेंद्र साव के निष्कासन आदेश को रद्द करने की मांग की। प्रदर्शन में फिरदौस आलम, मुमताज अंसारी, रामशरण गिरि, रामेश्वर बेदिया, प्रेम मुंडा, सोनू अंसारी, प्रकाश राम, अंदरू मुंडा, नवरेज, सज्जाद अंसारी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.