Ramgarh News: यूटिलिटी टास्क फोर्स की बैठक में विकास परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश
रामगढ़, जुलाई 11 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय यूटिलिटी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न आधारभूत संरचना और जनहित से जुड़ी विकास परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सीसीएल, विभिन्न कोल परियोजनाओं, पथ निर्माण विभाग, पीवीयूएनएल, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने वनाधिकार अधिनियम (एफआरए), एनओसी, भूमि अधिग्रहण, भू-हस्तांतरण, ग्राम सभा की स्वीकृति और अन्य लंबित प्रक्रियाओं की क्रमवार समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर इनका शीघ्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.