रामगढ़, सितम्बर 8 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। केदला मध्य पंचायत सचिवालय परिसर में मंगलवार को टाटा स्टील फाउंडेशन के तत्वावधान में पंचायत के युवाओं एवं युवतियों को कौशल विकास एवं रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से सिप्रा एवं शांति मुर्मू ने उपस्थित युवाओं एवं युवतियों को विभिन्न प्रकार के कौशल प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर तथा आत्मनिर्भर बनने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने युवाओं को बताया कि वर्तमान समय में केवल शैक्षणिक योग्यता ही पर्याप्त नहीं है। बल्कि रोजगार प्राप्त करने के लिए तकनीकी एवं व्यावहारिक कौशल का होना भी आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Godda News: विकसित भारत रोजगार योजना को लेकर 59 कर्मियों को दिया प्रशिक्षण उ...