रामगढ़, जुलाई 29 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी बगीचा से दामोदर नदी जाने वाले सुनसान रास्ते पर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छावनी परिषद के ओडी एरिया स्थित वैष्णो मंदिर के समीप रहने वाले सुमित अग्रवाल पिता स्व.संतोष अग्रवाल के रूप में हुई है। शव के गर्दन, सर के पिछले हिस्से और शरीर के विभिन्न हिस्सों पर कई गहरे जख्म के निशान मिले हैं। जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- रामगढ़ के युवा सुमित अग्रवाल की संदिग्ध मौत पर निष्पक्ष जांच की मांग, बसंत मित्तल ने जताया शोकघटना की सूचना घटना की सूचन...