रामगढ़, नवम्बर 9 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। यादव धर्मशाला, बंजारी नगर में सोमवार को अखिल भारतीय गोप-यादव महासभा, रामगढ़ के तत्वावधान में गोवर्धन पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पारंपरिक छऊ नृत्य की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। कलाकारों ने पौराणिक प्रसंगों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। पुजारी दिवाकर पांडेय ने यजमान सत्यनारायण यादव के साथ विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। समारोह की अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष हीरा गोप ने की, जबकि संचालन धनराज यादव ने किया। मुख्य अतिथि राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव, विधायक ममता देवी, अधिवक्ता बंशीधर गोप और समाजसेवी नेपाल यादव को अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने गोवर्धन पूजा के महत्व पर...