रामगढ़, जुलाई 17 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- Chatra News: मौसम की बेरुखी से धनरोपनी सहित खरीफ फसलों का आच्छादन लक्ष्य से काफी पीछे जिले में इस बार मानसून की सुस्त चाल ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जुलाई का मध्य बीतने के बावजूद पर्याप्त बारिश नहीं होने से धान की रोपनी अपेक्षित गति नहीं पकड़ सकी है। खेतों में पानी का अभाव होने के कारण अधिकांश किसान रोपनी शुरू नहीं कर पाए हैं। कम बारिश का असर धान के साथ-साथ मक्का, अरहर, उड़द और अन्य खरीफ फसलों की बुआई पर भी पड़ रहा है। गांवों में किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। जिले के अधिकांश किसान वर्षा आधारित खेती करते हैं। ऐसे में समय पर मानसून नहीं पहुंचने या पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेती का पूरा चक्र प्रभावित हो गया है। कई जगहों पर धान की नर्स...