Ramgarh News: मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने उड़ाए 50 हजार
रामगढ़, अगस्त 6 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी सी डोकाबेड़ा निवासी कोयला लिफ्टर राजकुमार बेदिया का साइबर अपराधियों ने मोबाइल हैक कर उनके बैंक खाते से 50 हजार रूपए की निकासी कर ली है। कोयला लिफ्टर राजकुमार बेदिया उर्फ राज आर्यन ने बुधवार को इसे लेकर हजारीबाग साइबर थाना में लिखित देकर कार्रवाई की मांग की है। कोयला लिफ्टर ने बताया दो दिन पहले वह अपने मोबाइल से बैंक बैलेंस चेक कर रहे थे। इसी दौरान उनका मोबाइल हैक हो गया। दूसरे दिन उनका मोबाइल चालू हुआ तब उसे पता चला कि बैंक खाते से 50 हजार रूपए की ऑनलाइन ट्रांसफर हो चुका है। रेलीगढ़ा बैंक के अधिकारियों ने बताया कि उसके खाता से लोकेश भैरवा नाम का व्यक्ति के यूनियन बैंक के खाता में पैसा ऑनलाइन ट्रांसफर हुआ है। राजकुमार बेदिया ने साइबर पुलिस से मामले की जांच कर राशि वापस दिलाने औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.