रामगढ़, नवम्बर 5 -- Ramgarh News: रामगढ़ , एक प्रतिनिधि। रामगढ़। शहर में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रामगढ़ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर चोरी की घटनाओं के उद्भेदन में जुटी पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। इसी क्रम में रामगढ़ थाना क्षेत्र के अरगड्डा से तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, युवकों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर में सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ के आधार पर पुलिस चोरी की कई घटनाओं की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। इससे मोटरसाइकिल चोरी के संगठित गिरोह और इसमें शा...