रामगढ़, नवम्बर 5 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। शहर के विशाल मेगा मार्ट के सामने से मोटरसाइकिल चोरी होने के 18 दिन बाद युवक ने रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 17 अक्टूबर की है। जबकि पुलिस ने 4 नवंबर की रात मामला दर्ज किया। मांडू थाना क्षेत्र के दुधमटिया निवासी प्रेम करमाली 17 अक्टूबर को अपनी मोटरसाइकिल से कपड़ा खरीदने रामगढ़ आए थे। उन्होंने अपनी बाइक विशाल मेगा मार्ट के सामने खड़ी की और खरीदारी करने अंदर चले गए। करीब 13 मिनट बाद जब वह बाहर लौटे तो बाइक गायब थी। अपने स्तर से काफी खोजबीन करने के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने 4 नवंबर को रामगढ़ थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...