रामगढ़, अगस्त 25 -- Ramgarh News: मॉनसून में बढ़ गई है बिजली कटौती, ग्रामीण क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित - बार बार खराब हो रहे बिजली सप्लाई करने के उपकरण

बिजली कटौती की समस्या - बिजली नहीं रहने से अंधेरे में ग्रामीण क्षेत्रों में सांप-बिछु का रहता है डर रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले में मॉनसून के दौरान लगातार हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराने से लोगों को नियमित बिजली नहीं मिल पा रही है। दिन के साथ-साथ रात में भी बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहने से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। लोगो को 5-6 घंटे की बिजली कटौती ने परेशान कर रखा है। बारिश के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति करने वाले उपकरणों के खराब होने की शिकायते...